संदेश

भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा जी का शाहदरा जिला कार्यालय में किया गया ज़ोरदार स्वागत।

चित्र
  दिनांक 14 मार्च 2023 , दिल्ली ब्यूरो ( JanPakshTv )  भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला की ओर से श्री हर्ष मल्होत्रा जी को पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव क्षेत्र का प्रत्याशी बनाए जाने पर जिला कार्यालय में हुआ ज़ोरदार स्वागत मौके पर मौजूद रहे जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी । लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सर गर्मियां काफी तेज़ हो चुकी है, इसी के तहत जिन गणमान्य व्यक्तियों को उनकी पार्टी की ओर से लोकसभा का टिकट दिया गया है । वो अपने क्षेत्र के अंदर खासकर जिला कार्यालयों में जाकर कार्यकर्ताओं का सहयोग एवं जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो दिल्ली की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का अनाउंसमेंट कर दिया है।  सर्वाधिक चर्चा में रही पूर्वी दिल्ली की सीट हर्ष मल्होत्रा जी के खाते में गई है । आपको बता दे इससे पहले इस सीट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर  गौतम गंभीर सांसद थे ,  उनके स्थान पर अब हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया गया है।  अब देखना यह होगा कि हर्ष मल्होत्रा कितने वोटो के अंतर से यह सीट पूर्वी दिल्ली से निकाल पाते हैं।  जिला का...

भारत ने जीता विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप:फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया; BCCI देगा 5 करोड़ का इनाम...

चित्र
  भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम स्थित स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट कर दिया। 69 रन का टारगेट भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। फाइनल में 6 रन पर 2 विकेट लेने वालीं टिटास साधू को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्रीवंस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं। उन्होंने 7 मैचों में 293 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी चटकाए। BCCI देगा 5 करोड़ रुपए..... टूर्नामेंट जीतने पर BCCI ने विमेंस क्रिकेट टीम और सपोर्ट स्टाफ को 5 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की। साथ ही BCCI सचिव जय शाह ने कप्तान शेफाली वर्मा और टीम इंडिया को भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के बीच अहमदाबाद बुलाया है। जहां एक फरवरी को पूरी टीम भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच देखेगी। इंडिया विमेंस टीम की पहली वर्ल्ड ट्रॉफी..... इंडिया विमेंस टीम किसी भी लेवल पर पहली ही बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। जूनियर लेवल पर IC...

चैरिटी के लिए मैच खेलने उतरे DCP आर सुंदरम, दिव्यांग व्‍यक्तियों के लिए जुटाई गई धनराशि

चित्र
:- ( नेशनल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा शाहदरा जिले के यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेला गया चैरिटी ट्वेंटी-20 क्रिकेट मैच ) दिल्ली 28 दिसम्बर 2022,  शाहदरा जिला स्थित यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में दिव्यांग लोगो के लिए नेशनल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा चैरिटी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया यह ट्वेंटी-20 क्रिकेट मैच डीसीपी इलेवन वर्सेस दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ द डेफ के बीच खेला गया।   T-20 चैरिटी क्रिकेट मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान में चौके छक्के लगा कर मौजूद सैकड़ों दर्शकों की खूब तालिया व वाह - वाई बटोरी, वही पहले पारी खेलते हुए दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ द डेफ टीम ने १७२ रन का लक्ष रखा,  लक्ष का पीछा करने उतरी डीसीपी इलेवन की टीम में चैरिटी के लिए मैच खेलने उतरे डीसीपी आर साथिया सुंदरम व एडिशनल डीसीपी हर्ष इंदौरा के बेहतरीन प्रदर्शन के बाबजूद भी ट्वेंटी ओवर में १२३ रन ही बना पाई।   डीसीपी आर साथिया सुंदरम ने बढ़ाया टीम का हौसला एवं विजेता टीम को किया सम्मानित दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ द डेफ टीम खिलाड़ी विजेता ट्रॉफी लेते हुए डीसीपी आर साथिया सु...

अब आसानी से रिकॉर्ड करें Whatsapp call, एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए ख़ुशख़बरी

चित्र
राजधानी(दिल्ली) टेक्नोलॉजी के ज़माने में व्हाट्सएप  एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है जो लगभग हर स्मार्ट मोबाइल फोन यूजर उसको यूज करता ही है।  व्हाट्सएप पर मैसेज के साथ ही कॉल करने की भी सुविधा उपलब्ध रहती है कई  बार ऐसा होता है हम सभी Whatsapp पर किसी से बात कर रहे होते हैं और कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं लेकिन ऐप में ऐसा कोई फीचर ना मिलने के चलते निराश होना पड़ता है। बेशक ऐप इसे प्राइवेसी के लिए अच्छी बात माने लेकिन कई बार कॉल रिकॉर्ड करने की जरूरत महसूस होती है। अच्छी बात यह है कि आसान ट्रिक आजमाकर ऐसा किया जा सकता है और एंड्रॉयड या iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद ली जा सकती है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कॉल रिकॉर्ड करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद लेनी होगी।   Call Recorder- Cube ACR ऐसी ही ऐप्स में से एक है। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आप यह ऐप इंस्टॉल कर लें, और इसके बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 1). Call Recorder- Cube ACR ऐप ओपेन करें और इसकी ओर से मांगी जाने वाली सभी परमिशन ऐप को दे दें। यहां क्लिक कर हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें h...

पंजाब के लुधियाना शहर में मिथिलांचलो की आवाज़ बनने हेतु गठित हुआ "मिथिला विद्यापति सेवा संघ" (रजिस्टर्ड) जाने किया हैं संगठन का लक्ष्य?

चित्र
लुधियाना ( विजय ठाकुर ) पंजाब के लुधियाना शहर में लंबे अर्से से निवास करने वाले मिथिलांचल वासियों को एक मंच पर लाने के प्रयास के तहत आज़ लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में प्राची कान्वेंट पब्लिक स्कूल के अंदर एक समारोह का आयोजन हुआ। जहां मिथिला वासियों की आवाज़ बुलंद करने हेतु एक नए संगठन का निर्माण हुआ ।  नवंबर 2022 को " मिथिला विद्यापति सेवा संघ( रजि.)"  के रूप में इस संगठन का नाम पंजाब राज्य के अंदर रजिस्ट्रेशन हुआ है। संघ के पदाधिकारियों से बात करने के बाद यह ज्ञात होता है यह संगठन ख़ासकर लुधियाना क्षेत्र में रहने वाले मिथिला वासियों की आवाज़ बनने का प्रयास करेगा तथा उनको किसी भी प्रकार की आर्थिक - सामाजिक समस्या होने पर उनकी सहायता करेगा  " मिथिला विद्यापति सेवा संघ" के मुख्य उद्देश्य संगठन के मुख्य उद्देश्य की बात है करें तो संगठन चाहता हैं कि जल्द से जल्द एक मिथिला विद्यापति भवन का निर्माण हो जहां मिथिला वासियों के सभी प्रकार के कार्यक्रमों जैसे :- मुंडन, उपनयन, विवाह, अतिंम संस्कार आदि का आयोजन शांतिपूर्वक हो सके । इसके अलावा संगठन अध्यक्ष  पंकज झा ने जानकारी...

राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित किया गया दीपावली मिलन समारोह

चित्र
पूर्वी दिल्ली, 22 अक्टूबर 2022 पुरा देश  दीपावली के रंग में डूबा हुआ है। हर और बधाई देने का एवं धन्यवाद ज्ञापित करने का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है इसी के तहत ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी  सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में पत्रकार बंधुओं के लिए आयोजित किया गया दीपावली मिलन समारोह का खास आयोजन।  अस्पताल के  सभागार में आज अस्पताल प्रशासन की ओर से पत्रकारों के लिए "दीपावली मिलन समारोह" का आयोजन किया गया अस्पताल निदेशक डॉ सुभाष गिरि ने समारोह में उपस्थित सभी पत्रकारों व अस्पताल के स्टॉफ को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही अस्पताल की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की सकारात्मक पत्रकारिता के लिए सभी पत्रकारों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया। डॉ सुभाष गिरि ने साझा की राजीव गांधी अस्पताल को लेकर अपनी आगामी योजनाओं की रूपरेखा  इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ सुभाष गिरी ने कहा कि हमने जिस तरह से GTB अस्पताल में सभी सरकारी योजनाओं को लागू कर मरीजों को फायदा पहुंचाने का कार्य किया है । ठीक उसी प्रकार हम राजीव गांधी अस्पताल के अंदर भी उन सभी योजनाओं...

योगी के राज़ में कांवड़ सेवकों को भी अनुमति के लिए अफसरों के यहां दर - दर भटकना पड़ रहा हैं। SO से लेकर FSO तक सब लापरवाह।

चित्र
 लोनी प्रशासन की यह कैसी नीति.. कांवड़ सेवकों के लिए आसान नहीं शिविर की अनुमति लोनी, 13 जुलाई: इसे शिवभक्त कावड़ियों के हित में समझा जाए या अनहित में जो लोनी के प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली के चलते इस बार कावड़ियों के लिए शिविर की व्यवस्था करने वाले आस्थावानों को  समय पर अनुमति मिल पाना असंभव सा दिखने लगा है। रोषित नागरिकों ने शिविर की अनुमति के लिए उचित सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। गौरतलब हो कि कोरोना के कारण 2 वर्षों के उपरांत इस बार कावड़ लाने वाले शिव भक्तों की सुख सुविधा के लिए योगी सरकार ने तमाम सरकारी महकमों को विशेष निर्देश पारित किए हैं। यही नहीं जहां काँवड़ लाने वाले शिवभक्तों के बीच एक विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर उनकी सेवा में शिविर व्यवस्था करने वाले सेवक भी पूरी तरह गदगद है। मगर कितने अफ़सोस की बात है कि जहां कावड़ियों की सेवार्थ सरकार द्वारा स्वयं पर्याप्त संख्या में शिविर व्यवस्था होती नज़र आ रही है वहीं लोनी की नकारी प्रशासनिक नीति के चलते आस्थावान नागरिकों को भी शिविर व्यवस्था करने की अनुमति ले पाना एक टेढ़ी खीर बन गया है। ...

संभावित सावन माह को देखते हुए मुख्य कांवड़ मार्ग ( बंद फाटक लोनी) का ट्रैफिक पुलिस SP ने किया औचक निरीक्षण, जल्द ही निकल सकता है कोई अस्थाई मार्ग।

चित्र
  विशेष संवाददाता, लोनी गाजियाबाद सावन माह के मद्देनजर शिवभक्त कांवड़ियों के मुख्यमार्ग का निरीक्षण करने आये एसपी ट्रैफिक ने भी लिया बन्द रेलवे फाटक मार्ग का जायज़ा। बृहस्पतिवार करीब 8:30 बजे सांय एसपी ट्रैफिक श्री रामानन्द कुशवाहा ने लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पवाँर, इंस्पेक्टर टीला मोड़ भुवनेश कुमार एवं सेवाधाम चौकी प्रभारी मलखान सिंह जी के साथ किया मुख्य काँवड़ मार्ग का निरीक्षण एंव  बन्द रेलवे फाटक की स्थिति का जायज़ा। तस्वीर में ट्रैफिक एसपी रामानंद कुशवाहा जी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी, बंद फाटक का जायज़ा लेते हुए। गौरतलब हो कि पिछले कई माह से स्थानीय निवासियों एवं वरिष्ठ पत्रकार गौरव राय द्वारा निरंतर बन्द रेलवे फाटक की वजह से अवरूद्ध मार्ग से उत्पन जनसमस्या समाधान के लिए संघर्ष जारी है जोकि एक मुख्य काँवड़ मार्ग भी है जैसा कि अब सावन माह आने वाला है ऐसे में हरिद्वार से होकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान राज्य को जाने वाले सभी शिवभक्त कांवड़ियां इसी दुर्लभ रास्ते से होकर गुजरेंगे इसकी चिंता प्रशासन ने ज़ाहिर करते हुए अब इसका निरीक्षण करना जारी कर दिया है । ताकि समस्य...

भगवान परशुराम राष्ट्रीय सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया ब्राह्मण समाज सम्मान समारोह, सांसद डॉ महेश शर्मा कार्यक्रम में रहें मुख्य अतिथि।

चित्र
गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद शुक्रवार को भगवान परशुराम राष्ट्रीय सेवा ट्रस्ट द्वारा एक ब्राह्मण समेल्लन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ महेश शर्मा   एवं उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय जी शामिल हुए। वहीं आगरा से विधायक , अलीगढ़ के सांसद श्री सतिश गौतम, संचेतक विधान परिषद श्री विजय बहादुर पाठक, एमएलसी शिक्षक श्री चन्द्र शर्मा, और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा जी  इस ब्राह्मण समेल्लन समारोह में शामिल हुए। श्री राकेश शर्मा जी और श्री संजय बाली जी के द्वारा सर्व जन कल्याण परशुराम उत्थान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित अवकाश मिश्रा जी को समस्त पदाधिकारियों के साथ स्नेह निमंत्रण भेजा गया सभी पदाधिकारिओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें समिति के संचालकतुल्य श्री मुक्त नन्द (प्रधान जी) और सह संरक्षक श्री हरी किशोर कुवर,  श्री मनोज उपाध्याय,  श्री रंजन सिंह (सचिव) श्री राजेश राय (उपाध्यक्ष) श्री अशोक सिंह (कोषाध्यक्ष) श्री रोहित ठाकुर (प्रवक्ता) श्री राम कुमार ठाकुर (सह क़ानूनी सलाहकार) और...

राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हुआ जागरूकता समारोह का आयोजन, डॉ संजय अग्रवाल ने दिया ख़ास संदेश।

चित्र
  विशेष संवाददाता , विश्व रक्तदाता दिवस, 14 जून 2022 हमारे समाज में हमेशा कहां जाता है " रक्तदान महादान हैं" ।आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इन महादानीयो को  (14 जून, 2022) के अवसर पर राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (ताहिरपुर) के सभागार में रक्तदाताओं का अभिनंदन करने एवं उनको सम्मानित करने हेतु   ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदाताओं को धन्यवाद देना और उन्हें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक और सीईओ डॉ. संजय अग्रवाल की ओर से हार्दिक शुभकामनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लड बैंक की विभागाध्यक्ष डॉ छवि गुप्ता के स्वागत परिचर्चा से हुई। निदेशक ने सभी रक्तदाताओं को प्रेरित किया और स्वैच्छिक रक्तदान को भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ संजय अग्रवाल जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा : प्रत्येक वर्ष 14 जून मनाया जाता हैं विश्व रक्तदाता दिवस हर साल दुनिया भर के देश विश्व रक्तदाता दिवस (WBDD) मनाते हैं। यह आयोजन सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकत...

नहीं चाहते हेलमेट पर अधिक पैसा खर्च करना तो अब महज़ 500 के अंदर में खरीदें ये शानदार हेलमेट, चालान से बचने के साथ ही सुरक्षा के लिए भी हैं अहम । Best Helmet Under 500

चित्र
उत्तर पूर्वी दिल्ली (विशेष संवाददाता) , दिल्ली के अंदर रोज़ाना हजारों नई बाइक खरीदी जाती हैं। बाइक खरीदारों में सर्वाधिक संख्या युवाओं की होती हैं और नव युवक अक्सर Helmet पहनना पसंद नहीं करते। इस‌ हेलमेट ना पहनने के कारण भारत में 44666 (आंकड़े 2019 के अनुसार) लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।  शोध में देखा गया है कि अच्छे Helmet की कीमतें हजारों में होती हैं, जिसके कारण अधिक लोग महेंगे हेलमेट को खरीदना पसंद नहीं करते।  इन्हीं समस्याओं को देखते हुए आज़ हम आपके लिए ₹500 के अंदर में (Helmet Under 500) ऐसे हेलमेट के लिस्ट लेकर आएं हैं जो देखने में सुंदर के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज़ से भी अहम है चूंकि ये सभी ISI मार्क के द्वारा प्रमाणित किए गए हुएं हैं। इन हेलमटो को पहनने के साथ ही आप अपने चेहरे एवं बालों  की भी सुरक्षा के साथ ही अपने चेहरे को भी अच्छे से कवर कर सकते हैं साथ ही आप इन हेलमटो का उपयोग लांग ड्राइव पर भी कर सकते चूंकि नीचे दिए गए सभी Helmet‌ के वज़न काफ़ी हल्के हैं, एवं इनकी उपलब्धता भी आसान हैं। आप घर बैठे इन हेलमटो को Online मंगवा सकते हैं। 1) सर्वप्रथम पर आता है Ti...

जीटीबी अस्पताल में भर्ती महिला का मोबाइल चोरी, पुलिस सहायता 112 नंबर पर कॉल करने के बावजूद घंटों नहीं आई पुलिस । डयूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप ढाका पर पीड़ित महिला का शक। महिला ने लगाया पुलिस और अस्पताल परिसर के सिक्योरिटी कंपनी संचालक से सांठगांठ होने का आरोप।

चित्र
 पूर्वी दिल्ली, आज दिन रविवार को सुबह करीब डेढ़ बजे एक महिला जिसका नाम रीना राय पत्नी उमेश कुमार राय बताया जा रहा है का मोबाइल जीटीबी अस्पताल के पाँचवे तल पर स्थित ईएनटी वार्ड नम्बर 25 से चोरी हो गया। महिला का शक ड्यूटी पर तैनात प्रदीप ढाका नामक सिक्योरिटी गार्ड पर है, 112 पुलिस सहायता केंद्र पर फोन कॉल किये जाने के बाद भी घण्टो तक नहीं आई मोके पर पुलिस। Dear Umesh Kumar Rai, Your call to 112 has been registered for Services (POLICE). Your's call unique reference number is 5222633.Thanks for calling on 112. Please wear mask, maintain physical distance and keep hand hygiene. "JAI HIND". जानकारी के मुताबिक, पीड़िता रीना राय, पत्नी उमेश कुमार राय, प्रताप नगर सबोली दिल्ली की निवासी हैं जिनकी उम्र करीब 38 वर्ष है और वह कान के रोग से पीड़ित है जिनके कान का गत पिछले शनिवार को ऑपरेशन किया गया था तबसे वह जीटीबी अस्पताल के पाँचवें तल पर स्थित ईएनटी विभाग के वार्ड नम्बर 25 में भर्ती हैं , आज सुबह करीब डेढ़ बजे उनका मोबाइल चोरी हो गया जैसे ही उन्हें ज्ञात हुआ वह अपने मोबाइल की खोज में लग...

GTB अस्पताल ने मरीजों व उनके परिजनों के लिए जारी किए सहायता केंद्र के हेल्पलाइन नंबर

चित्र
  पूर्वी दिल्ली, दिल्ली सरकार के दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों की सुविधा के लिये 24 घंटे सहायता केंद्र के नम्बर जारी किए हैं।  ख़ास  बात यह रही कि समन्वय कक्ष का उदघाटन अस्पताल के ही सफाई कर्मचारी चंद्रपाल और प्रेमलता के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक प्रो० (डॉ) सुभाष गिरी तथा अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। डॉ० गिरी ने इस अवसर पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुये बताया कि गुरु तेग बहादुर अस्पताल मे रोजाना ओपीडी मे करीब 5000 से 7000 मरीज तथा इमरजेंसी में 1000 मरीज पूर्वी दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं। जानकारी के अभाव में मरीज के परिजनों को पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखवाने तथा जाँच करवाने के लिये परेशान होना पड़ता है इसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने एक सहायता केंद्र इमरजेंसी के बाहर खोलने का निर्णय लिया ताकि ओपीडी एवं आपातकाल में आने वाले मरीज व उनके परिजनों को 24 घन्टे सहायता केंद्र के सम्पर्क नम्बर 8595948014 पर फोन कॉल करके ड्यूटी पर पर तैनात स्टॉफ से पूछताछ कर सकते है...

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने आज दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान का किया दौरा ।

चित्र
 नई दिल्ली, 18 मई ,  दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने आज दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान का दौरा किया। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान का निरीक्षण के दौरान  साथ में  डॉ. प्रज्ञा शुक्ला DSCI के डाक्टरों ने विधानसभा अध्यक्ष से लगाईं असुविधा को ठीक करने की गुहार। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल से दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने आग्रह किया कि संस्थान में अलग से एक पैलिएटिव केयर यूनिट हो साथ ही बेड्स की संख्या में भी इज़ाफ़ करने की जरूरत है।  सभी डाक्टरों ने विधानसभा अध्यक्ष से संस्थान के अंदर  कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया। संस्थान के अंदर ब्लड कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग। संस्थान ने चिंता जाहिर किया कि कैंसर के बड़े हॉस्पिटल में से एक होने के बावजूद यहां क्लिनिकल हेमैटो, ऑनकोलॉजी के फैकल्टी नहीं जिससे कि ब्लड कैंसर के मरीजों का इलाज नहीं हो पाता और न ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो पा रही है। डीएससीआई में गायनी ऑनको सर्जन भी बस एक ह...

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑटो एवं टैक्सी संगठनों की हड़ताल। CNC दामों में बढ़ोतरी का कर रहे हैं विरोध

चित्र
लगातार बढ़ रहे सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी के कारण दिल्ली के कैब चालक एवं ऑटो ड्राइवर साथ ही कुछ बस चालक भी इस हड़ताल में शामिल है। संगठनों ने कहा है कि हम 18 और 19 अप्रैल को हड़ताल जारी रखेंगे अगर सरकार नहीं मानी तो आगे भी इसको बढ़ाया जा सकता है । नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ऑटो ड्राइवरों ने जताया अपना विरोध। ( तस्वीर ANI ) लगातार बढ़ रहे हैं CNG  की कीमतों के कारण हुआ हड़ताल दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें कम करने, किराए में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के कई संगठनों के सोमवार को हड़ताल पर जाने के फैसले से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में करीब 95 हजार ऑटो और 75 हजार से अधिक टैक्सियां पंजीकृत हैं । अधिकतर संगठनों ने हड़ताल की घोषणा है, जबकि सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।  10 हजार आरटीवी बसें भी हैं बंद सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ जंतर-मंतर और सचिवालय में अलग-अलग संगठनों की तरफ से विरोध जताए गए हैं। एसटीए ऑपरेटर्स एकता मंच के महासचिव श्यामलाल गोला ने कह...

प्रथम श्री अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल अवॉर्ड 2022 राजधानी दिल्ली में आयोजित।

चित्र
 श्री अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल अवॉर्ड 2022 राजधानी दिल्ली में आयोजित, देश के 25 प्रतिष्ठित लोगों को मिला सम्मान  आचार्य चंद्रास्वामी जी ने किया कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित । साथ में मौजूद सम्मान फाउंडेशन के संस्थापक गौरव तिवारी । नई दिल्ली : सम्मान फाउंडेशन एवं जवाहरलाल नेहरू नेशनल युथ सेंटर द्वारा दिल्ली के आईटीओ स्थित एन डी तिवारी भवन में श्री अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल अवॉर्ड 2022 का भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया गया।   जिसमे देश की जानी मानी हस्तियों को उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो के लिए श्री अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल अवॉर्ड 2022 सम्मान से नवाजा गया।  सम्मान फाउंडेशन के संस्थापाक गौरव तिवारी ने बताया की श्री अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल अवॉर्ड 2022 देश में पहला सम्मान समारोह है जोकि प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से किया गया है साथ ही सम्मान फाउंडेशन एवं जवाहरलाल नेहरू नेशनल युथ सेंटर के सहयोग से प्रत्येक वर्ष इस समारोह को देश के बिभिन्न राज्यों के सहयोग से आयोजित करने की योजना है।   जगत आचार्य तांत्रिक सम्राट श्री सुनील चंद्र...